ज़हीर सलमानी की पत्नी की हत्या का मामला, पुलिस को मिले कई अहम सबूत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन में समाजवादी पार्टी के नेता व प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ सामिया गार्डन पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी 38 वर्षीय नाज़रीन परिजनों के साथ घर में मौजूद थी जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो से तीन गोलियों की बात सामने आई है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कमरे से कुछ सबूत मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का आना नहीं पाया गया है। मामले में जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि मामला शनिवार की दोपहर का है जब जहीर सलमानी किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी किसी ने नाजरीन को गोली मार दी। घायल अवस्था में नाजरीन को जब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























