संत विवेकानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को पुरस्कार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के संत विवेकानंद स्कूल का वार्षिक उत्सव शनिवार को हापुड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मुकेश कुमार तोषनीवाल एवम मेरठ से पधारे महेश शर्मा व चरन सिंह स्वामी ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया।
तदुपरांत बच्चों ने सरस्वती वंदना एवम स्वागत गान से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया।विद्यालय के बच्चों ने अति उत्साह एवम जोश के साथ मंच पर सतरंगी छटा बिखेरी। छात्र छात्राओं ने समूह नृत्य (मराठी, राजस्थानी , उत्तर प्रदेश व हरयाणवी गानों पर) प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया।

मुकेश कुमार तोषनीवाल ने अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। महेश शर्मा ने कम शुल्क में बच्चों को संस्कारित व प्रभावशाली शिक्षा देने के लिए साधुवाद दिया।कार्यक्रम का सधा हुआ सुंदर संचालन विद्यालय की टीचर्स अविषि एवम अंजली ने किया । कार्यक्रम कोविड में स्वर्गवासी हुई विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता शर्मा को समर्पित रहा।अंत में विद्यालय की सभी कक्षाओं के प्रथम ,द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























