हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ-बुलंदशहर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। 47 करोड़ रुपए की लागत से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जो लोगों के लिए आफत बन गया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव ना होने की वजह से यहां इस कदर धूल उड़ रही है कि राहगीरों को तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल उड़ने की वजह से उन्हें आंखों में एलर्जी, गले में खराश की शिकायत हो रही हैं। लोगों ने शीघ्र से शीघ्र मामले में अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

मेरठ-बुलंदशहर रोड का चौड़ीकरण का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। बीच में डिवाइडर भी बनाया जा रहा है लेकिन अभी तक जो डिवाइडर बनाया गया है वहां रिफ्लेक्टर ना होने की वजह से राहगीरों को परेशानी होती है। इसके साथ ही सड़क पर उड़ती धूल लोगों के लिए आफत बन गई है। चौड़ीकरण कार्य के लिए सड़क को खोदकर रोड़ी डालकर उसका भराव किया जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं लेकिन पानी का छिड़काव न होने की वजह से जब वाहन यहां से निकलते हैं या हवा चलती है तो उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। सड़क पर पड़ी रोड़ी से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























