हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बराही मोहल्ले में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों का हमला लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों का निकलना अब दूभर हो रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में ध्यान दें और आवारा कुत्तों से उन्हें निजात दिलाए।

मामला बीती रात का है जब एक युवक गली से गुजर रहा था तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बताते चलें कि यह घटना पहली बार नहीं घटी बल्कि इससे पहले भी कई बार आवारा कुत्ते राहगीरों पर हमला कर चुके हैं जिसकी वजह से कई लोग भी घायल हुए हैं। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई कर आवारा कुत्तों से उन्हें निजात दिलाए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























