👁 0 views Views
होली पर ओवररेटिंग करने वाले सेल्समैन गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में होली के दिन ठेके पर ओवर रेटिंग करना दो सेल्समैनों को भारी पड़ गया। हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर बियर के ठेके के सेल्समैन और तहसील चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के सेल्समैन को आबकारी विभाग की टीम ने ओवररेटिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग का कहना है कि ओवररेटिंग की पुष्टि होने के बाद विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है और अनुज्ञापी को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

































