हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में रंग लगाने से मना करने पर युवक अपने साथियों के साथ जबरन युवती के घर में घुस गया और उसके पति, पुत्री समेत परिजनों के साथ मारपिटाई की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
गांव उपेड़ा निवासी राम भूल ने बताया कि सोमवार को दुल्हेंडी पर उसकी पुत्री काजल अपने पति संजू और पुत्री अंजली के साथ घर आई हुई थी। सोमवार की दोपहर काजल घर के बाहर पड़ोस में रहने वाली युवतियों के साथ होली खेल रही थी। इसी दौरान युवक वहां आया और काजल को रंग लगाने का प्रयास करने लगा। काजल ने इसका विरोध किया। शोर सुनकर वह घर से चला गया। वहीं आरोपी अपने पांच साथियों के साथ जबरन काजल के घर में घुसा और लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान राम भूल की बेटी काजल, दामाद संजू, नातिन अंजलि और एक पड़ोसी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212



























