👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर में स्थित बृजनाथपुर शुगर मिल का पेराई सत्र 27 मार्च आज खत्म हो जाएगा। दूसरे नोटिस के बाद भी पर्याप्त गन्ना नहीं मिल रहा जिसके चलते पेराई सत्र आज खत्म हो जाएगा। शेष गन्ना सिंभावली शुगर मिल पर सप्लाई कराया जाएगा।
शुगर मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल रहा है। बृजनाथपुर शुगर मिल ने दूसरा नोटिस जारी कर किसानों से गन्ना डालने की अपील की थी लेकिन पर्याप्त गन्ना न मिलने के कारण बृजनाथपुर शुगर मिल का पेराई सत्र आज खत्म हो जाएगा।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























