👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस पर संवेदनहीन होने के आरोप आए दिन लगते हैं लेकिन पुलिस में ऐसे अधिकारी एवं पुलिस कर्मी भी हैं जिनमें मानवता कूट कूट कर भरी है। पुलिस का मनवीय चेहरा होली के दिन बृजघाट के चौकी प्रभारी इन्द्रकान्त यादव,रविकांत गोस्वामी की टीम ने दिखाया। होली के दिन रोड़ किनारे गुमसुम बैठे बच्चों को चौकी प्रभारी इन्द्रकान्त यादव ने रंग, गुलाल, पिचकारी बांटीं। बच्चों को मिठाई भी दी गुलाल मिलने पर इन बच्चों ने जमकर होली मनाई और बच्चों की खुशी का ठिकाना ना रहा जिन्होंने पुलिस का आभार जताया।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























