भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हाई कमान के फैसले का किया स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ- हापुड लोकसभा सीट पर चौथी बार प्रत्याशी न बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त नही की है बल्कि पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा है कि भाजपा से घोषित प्रत्याशी अरूण गोविल और अधिक मतों से विजय श्री को प्राप्त करेंगे।उन्होंने कहा कि वह तो जमीनी कार्यकर्ता है और भाजपा नेतृत्व ने उन्हें तीन बार टिकट देकर सांसद बनाया है।उन्होने 15 वर्ष तक मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के लोगो की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।वह पार्टी के फैसले का स्वागत करते है और घोषित प्रत्याशी अरूण गोविल को विजय श्री दिलाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























