चोरी की बाइक पर घूमते हुए पुलिस ने पकड़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की माल रोड कहे जाने वाले रेलवे रोड से चोरी की बाइक पर घूमते हुए मौज मस्ती कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक व दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है।

पुलिस ने बताया कि हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस रेलवे रोड पर चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल व अवैध असलहा बरामद किया है।आरोपी गांव मंसूर पुर का सागर व मौहल्ला इन्द्रगढी का ओमवीर है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

























