👁 0 views Views
नाबालिग के अपहरण का आरोपी डेढ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक नाबालिग के अपहरण का आरोपी डेढ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के गांव पौपाई से अमरोहा के गांव अल्लीपुर भूड कस्बा जा बसा था।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने करीब डेढ वर्ष से फरार व वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जीशान है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























