हापुड़ में राशन का चावल 32 रुपए किलो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलने वाला चावल हापुड़ में खुले बाजार में 32 रुपए प्रति किलो खुलेआम बिक रहा है। हापुड़ मंडी में भाव ऊंचा होने तथा आटा यूनिटों में अच्छी खपत होने के कारण आस-पास के जनपदों से भी चावल हापुड़ पहुंच रहा है।
हापुड़ के मंडी पक्काबाग व भगवती गंज में दर्जनों ऐसे ठिकाने है, जो राशन के चावल की धंधे में खूब फल फूल रहे है और दिन निकलते ही राशन का चावल बेचने वालों का तांता लग जाता है। चावल का बेचू साइकिल, रिक्शा, मयूरी, एक्टिवा से छोटी-छोटी पोटलियों में तथा आस-पास के इलाकों से छोटे हाथियों के माध्यम से राशन का चावल पहुंच रहा है।
यदि सूत्रों का बातों पर यकीन करें तो धंधेबाज राशन के चावल का परिवहन पशुआहार के बिल बनाकर अन्य स्थानों पर किया जा रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























