👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपल गढ़ी, सिखेड़ा रोड स्थित रजवाहा और मसोदा रजवाहे से एक-एक शव पुलिस को बरामद हुआ जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई।
पुलिस ने तीनों शवों की पहचान करने का प्रयास किया जिनमें से अचपल गढ़ी में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की शिनाख्त मोहल्ला इस्लामनगर के मनोज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था, वह शराब के नशे में धुत होकर नाले में गिर गया जिसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























