102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को गुणवत्ता सुधार हेतु दिया जा रहा प्रशिक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश की 102 एवं 108 एंबुलेंस का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रदेश में गुणवत्ता सुधार हेतु सभी जनपदों के समस्त ईएमटी को मंडलीय स्तर पर गुणवत्ता सुधार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद हापुड़ गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर एवं अलीगढ़ के सभी ईएमटी को जनपद अलीगढ़ में उनके कार्य में सुधार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यालय द्वारा भेजे गए ट्रेनर मुकुल सिंह एवं संजीव कुमार द्वारा आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान सभी कर्मचारियों को सीपीआर, लेबर पेन, सक्शन, स्पाइनल इंजरी, ह्रदय घात, रिस्पॉन्स टाइम , हॉटस्पॉट पर अलर्ट रहना, समय समय पर मरीज के वाइटल साइन की महत्वता के बारे में और लाभार्थियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना, इंजन से संबंधित सभी जानकारी दी गई। इस दौरान यूपी वेस्ट के ऑपरेशन हेड मिस्टर शोभित कुमार त्यागी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मिस्टर नेहाल रजा भी उपस्थित रहे।
सभी कर्मचारियों को रिस्पॉन्स टाइम सुधार एवं गोल्डन हावर के बारे में बताया और जल्द से जल्द घटना स्थल पहुंचने हेतु निर्देशित किया।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111

























