दो पेट्रोल पंप के मालिक थे सादगी की मिसाल, साइकिल से चलते थे, सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव पटना निवासी 66 वर्षीय ओमपाल सिंह 7 मार्च की शाम को अपनी रिश्तेदारी से बाइक से वापस लौट रहे थे जो कि एनएच-9 गांव उपेड़ा स्थित उदय ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सड़क हादसा इतना भयानक था कि ओमपाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी रविवार की सुबह मौत हो गई जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि ओमपाल सिंह सादगी की मिसाल थे जो दो पेट्रोल पंप होने के बावजूद भी अक्सर साइकिल से ही चलते थे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। ओमपाल के बेटे संजीव चौधरी उर्फ पिंटू ने बताया कि सिंभावली से लौटते समय सड़क हादसे के दौरान उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























