युवती को अगवा करने के आरोप में जनपद निवासी के खिलाफ मोदीनगर में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के भोवापुर निवासी शेखर के खिलाफ मोदीनगर के भोजपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि शेखर भोजपुर के एक गांव की रहने वाली युवती को दो दिन पहले अगवा कर ले गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोजपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी 22 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने शेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























