हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले एक व्यापारी के पास नए नंबर से फोन आया। व्यापारी का दावा है कि यह फोन कॉल उसे पाकिस्तान से आई है जिसने कहा कि चार आरोपियों को रेप के मामले में पकड़ा गया है और वह उस संबंध में जानकारी हासिल करना चाहता है जिसके चलते उसने व्यापारी के पुत्र का नाम जाना। हालांकि व्यापारी ने नाम बताने से इनकार कर दिया और वह मामले में तुरंत पिलखुवा थाने पहुंचा।
पिलखुवा के रहने वाले अनुपम जिंदल व्यापारी हैं जिन्होंने बताया कि उनके पास शनिवार को पाकिस्तान के नंबर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर बताया और कहा कि चार लड़के रेप के मामले में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने उन्हें व्यापारी अनुपम जिंदल का नंबर दिया है। मामले की जानकारी हासिल करने के लिए अनुपम जिंदल के पुत्र का नाम जानना चाहा तो अनुपम जिंदल ने इंकार कर दिया। व्यापारी का कहना है कि इस तरह उनके साथ ठगी का प्रयास किया गया। ऐसे में उन्होंने सभी से जागरूक रहने की अपील की है। वहीं व्यापारी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























