औद्योगिक गलियारे के लिए जल्द शुरू होगा अधिग्रहण, मिले 50 करोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गढ़ में चिह्नित भूमि पर औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए शासन ने 25 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। अब तक के 50 करोड़ रुपए शासन ने जारी किए हैं। आपको बताते चले कि गंगा एक्सप्रेस वे पर गांव भैना सदरपुर के पास 118 हेक्टेयर भूमि का विकास होगा। औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए यहां जल्द ही अधिग्रहण शुरू होगा। शासन ने 50 करोड़ रुपए की धन राशि जारी कर दी है और भूमि अधिग्रहण तेज करने के भी निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने गढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे की भूमि का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है। पहले चरण के तहत 14 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। करीब 200 करोड़ रुपए की कीमत से जिला प्रशासन 118 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा जहां औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483



























