पिलखुआ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,माल बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुआ पुलिस ने एक चोरी की वारदात का खुलासा कर एक बदमाश को धर दबोचा।पुलिस ने चोरी के जेवर,मोबाइल, बाइक,तमःचा व कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।बदमाश जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर का नजरुद्दीन है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से सफेद धातु के आभूषण, एक मोबाइल, बैग, चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अवैध असलहा बरामद किया है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























