नायब के हरियाणा का सीएम बनने पर सैनी समाज में हर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर नायब सिंह सैनी के शपथ लेने पर बुधवार को हापुड़ में सैनी समाज व पिछड़ा वर्ग के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में डा.मुकेश सैनी सहित सैनी समाज के सैकड़ों लोग मिनाक्षी रोड पर एकत्र हुए और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बनने पर खुशी जाहिर की और मिठाई वितरित की। सैनी समाज के लोगों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय से सैनी समाज के लोगों का मान बढ़ा है, सम्मान बढ़ा है। सैनी समाज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























