हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गांव लाखन में एक जमीन की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर के शरद केदार ने बताया कि गांव लखन में उसकी जमीन है जिसे कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर कब्जा लिया है और गाजियाबाद के विपिन कुमार के नाम कर दी है। पुलिस ने मामले में दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111





























