जनपद हापुड की तीन सड़कों का प्रधान मंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर के गांव झडीना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत.हापुड़ -किठोर मार्ग से फुलडेहरा वाया बिरसिंहपुर मार्ग, गढ़- मेरठ रोड से झड़ीना वाया गंग नहर,तथा हापुड़ पूठ बहादुरगढ़ मार्ग से रजा पुर वाया चांदनेर सदरपुर ग्रामीण मार्ग का रविवार को वर्चुअल लोकार्पण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया के अनुसार उक्त तीन सड़को के निर्माण पर करीब 15.10 करोड़ रुपए खर्च हुए है और लम्बाई करीब 24.18 किमी लम्बी हैं।इन सडको के निर्माण से ग्रामीण इलाको में यातायात सुगम होगा।इस मौके पर विधायक के साथ ग्रामीण भी उपस्थित थे और उन्होने प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811
























