हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अक्सर अपने सख्त रवैया के लिए जानी जाती है लेकिन पुलिस का मानवीय चेहरा भी है जो उस समय सामने आया जब एक पुलिसकर्मी ने हापुड़ के तहसील चौराहा पर ट्रैफिक को रोक बुजुर्गों को सड़क पार कराई जिसने भी इस दृश्य को देखा उसने पुलिस की जमकर तारीफ की। वहीं बुजुर्गों ने भी पुलिसकर्मी को आशीर्वाद दिया।
हापुड़ का तहसील चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है जहां वाहन बड़ी संख्या में गुजरते है। रविवार को भले ही वाहनों की संख्या कम थी लेकिन वाहनों के दबाव के कारण दो बुजुर्गों को सड़क पार करने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने दोनों बुजुर्गों को देखा और वह उनके पास पहुंचा। इसके बाद बुजुर्गों को पुलिसकर्मी ने वाहनों को रोक सड़क पार कराई। एक राहगीर ने इस दृश्य को अपने कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद पुलिस की लगातार प्रशंसा की जा रही है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























