हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों ने सिद्धपीठ सबली महादेव मंदिर में संरक्षक डा. वासुदेव शर्मा के मंत्रोचारण द्वारा षोंडशोपचार पूजन व जलाभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर का माहौल हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। पूजन के बाद महासभा द्वारा व्रत प्रसाद व फलाहार का वितरण किया गया। महासभा के विद्वान पूरे सेवाभाव से श्रद्धालुओं की सेवा में रहे। इस अवसर पर महासभा संरक्षक पं अखिलेश शर्मा ने कहा सनातन धर्म में पर्व हम में मात्र भक्ति ही नहीं सेवा का भाव भी जगाता है जिससे पुण्य तो मिलता ही है। साथ-साथ संस्कार भी अच्छा होता है। अध्यक्ष पं. के. सी. पाण्डेय काशी वाले उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, प्रवक्ता डा0 करुण शर्मा, लेखा निरीक्षक पंडित देवी प्रसाद तिवारी, मंत्री गौरव कौशिक, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र बंसल, प्रवक्ता अजय शर्मा, चित्रा कौशिक, वंदना शर्मा, पूनम त्यागी, सनी तथा मंदिर पुजारी पंडित रविशंकर शुक्ला आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय को सबली महादेव का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























