हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में गुरुवार की सुबह हाथ के ठेले और ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीन बच्चे सड़क हादसे के दौरान चोटिल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई और काठी खेड़ा के अड्डे पर यह हादसा हुआ। अयादनगर जाने वाले रास्ते पर गुरुवार की सुबह एक ठेले ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। ठेले को 14 साल का गुड्डू पुत्र जुल्फिकार निवासी घुंघराला चला रहा था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सड़क हादसे में 14 वर्षीय फैजान पुत्र आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार सीएचसी में चल रहा है। वहीं तीन नाबालिग सड़क हादसे में चोटिल हो गए हैं जिनका उपचार चल रहा है। सूचना पर सीओ, थाना प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























