हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी और थाना एएचटीयू की संयुक्त टीम ने हापुड़ में अभियान चलाकर दुकानों पर काम कर रहे पांच बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया और उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही दुकान संचालकों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर ने दुकानदार को चेतावनी भी दी कि किसी भी स्थिति में बाल श्रम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना एएचटीयू और श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जहां उन्होंने दुकानों, होटलों, कारखाने, वर्कशॉप, शोरूम आदि की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित जेड ऑनलाइन हब पर एक बाल श्रमिक पकड़ा। इसी के साथ अन्य वर्कशॉप और दुकानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल मिलाकर पांच बाल श्रमिकों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया और दुकान मालिकों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर का कहना है कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाल श्रम करने वालों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। यदि कोई चेतावनी को नजरअंदाज करता है तो बाल श्रमिकों का रेस्क्यू कर दुकान मालिक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























