हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन मिलन की मासिक बैठक राजेन्द्र नगर में जैन मिलन के उपाध्यक्ष भुवन जैन के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने तथा संचालन महामंत्री सुशील जैन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 मार्च को प्रातः काल 10 बजे से जैन सन्त भवन, जैन लोक पर होली मिलन समारोह आयोजित होगा। आयोजन के संचालन तथा कार्यक्रमो के चयन का दायित्व मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा सुशील जैन को तथा जलपान की व्यवस्था नरेंद्र जैन (अरिहंत फर्नीचर) तथा राजीव जैन को सौपी गई। बैठक में मास में एक बार गौशाला, जरौठी जाकर गायों को चारा खिलाने पर भी विचार हुआ। होली से सम्बंधित भजन, छोटे बच्चों का नृत्य प्रस्तुत कराने का दायित्व नीतू जैन को दिया गया। होली मिलन समारोह मे जैन समाज, महिला जैन समाज, जैन मिलन, महिला जैन सुमिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में जैन मिलन के संरक्षक प्रमोद कुमार जैन तथा अनिल जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथा भुवन जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, महामंत्री सुशील जैन, नरेंद्र जैन, राजीव जैन (एडवांटेज कम्पनी वाले) राजीव जैन आलू वाले, नीतू जैन आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























