👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया और नाली की सफाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियां काफी गंदी हो चुकी थी। कई बार शिकायत की लेकिन कोई भी नालियों की सफाई नहीं कर रहा था। ऐसे में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला और नालियों की साफ-सफाई शुरू कर दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































