हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सुखदेवपुर में बीती रात एक ही खानदान के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला शुक्रवार की रात करीब 11 बजे का है। जब गांव सुखदेवपुर में एक ही कुनबे के दो पक्ष किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। हंगामे के दौरान कुछ लोग घायल भी हो गए। इसके बाद ग्रामीण सतीश ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर मामले से अवगत कराया। 12 मिनट के भीतर एंबुलेंस पायलट बृजेश कुमार और ईएमटी गजेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। ईएमटी गजेंद्र ने घायलों को एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार भी दिया। घटना में 55 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र किशन, 36 वर्षीय आशा पत्नी सतपाल घायल हो गए। कुछ जख्मी भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































