👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा हापुड़ के कसेरठ बाज़ार में संचालित नि:शुल्क पक्षी औषधालय में एक घायल कबूतर उपचार के लिए लाया गया। पक्षी औषधालय के चिकित्सक डा. निशात कौशिक ने बताया कि कबूतर के शरीर पर गहरे जख्म हैं। पक्षी औषधालय समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने बताया कि जैन समाज द्वारा संचालित इस औषधालय में घायल पक्षियों का निशुल्क उपचार किया जाता है। स्वस्थ हो जाने पर उन्हें आकाश में उड़ा दिया जाता है। औषधालय पर एक मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस है जो नगर क्षेत्र में कही से भी घायल पक्षी की सूचना मिलने पर उसे औषधालय लाकर उपचार किया जाता है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































