हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की गई 24,220 रुपए की नकदी, एक स्मार्ट वॉच, एक एचएमटी घड़ी, सफेद और पीली धातु के आभूषण, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दीपक पुत्र बिल्लू तथा अंकित पुत्र बाबूराम निवासीगण गांव ददायरा थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ है।
दरअसल देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक बंद मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके पश्चात गुरुवार को पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने ददायरा चौराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से घड़ी, स्मार्ट वॉच, आभूषण आदि बरामद हुए हैं।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































