हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। ऑपरेशन पटाखा अभियान के तहत पिलखुवा में टीआई उपदेश कुमार ने पुलिस बल के साथ दो दर्जन से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों के मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है और बुलेट मोटरसाइकिल के चालकों को निर्देश दिए हैं कि मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें वरना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि मोडिफाइड साइलेंसर कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे में यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है और इसी क्रम में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक बुलेट मोटरसाइकिल साइकिलों के साइलेंसर उतरवाए गए। इस दौरान बुलेट चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए
























