हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक युवक से बुलंदशहर जिले के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने हापुड़ पुलिस से शिकायत की मांग की। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के लिए सीएमओ बुलंदशहर को पत्र भेजा है।
हापुड़ के होशियारपुर गढ़ी निवासी प्रमोद कुमार सोमवार को हापुड़ के सीएमओ तथा जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय पहुंचे और बताया कि बुलंदशहर के स्वास्थ्य कर्मी के साथ हापुड़ निवासी एक युवक ने मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे वेयरहाउस या सरकारी चिकित्सालय में जनरेटर ऑपरेटर के पद या अन्य पद पर तैनाती दिलाने के नाम पर दो लाख ले लिए। आरोपियों ने एक ब्लैंक चेक भी दे दिया और कहा दिया कि यदि दो साल में नौकरी नहीं लगती तो वह अपना पैसा चेक के माध्यम से वापस ले सकते हैं। चेक भी बाउंस हो गया अब पुलिस ने मामले में जांच के लिए सीएमओ बुलंदशहर को पत्र भेजा है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034























