हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को संपन्न हुई लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ स्क्रीनशॉट को लेकर परीक्षार्थियों में काफी ज्यादा गुस्सा है जिनका कहना है कि परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। ऐसे में दो दिन हुई परीक्षाओं को परीक्षार्थियों ने पुनः कराने की मांग की है।
हापुड़ में सोमवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पुनः कराने की मांग को लेकर युवा सड़कों पर उतर गए जो कि पहले हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वह पैदल ही हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचे। हाथों में यूपी पुलिस पेपर लीक के बैनर लेकर उन्होंने कलेक्ट्रेट का रुख किया और मांग की कि यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा पुनः कराई जाए। इस दौरान कुछ युवा भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया है लेकिन परीक्षा लीक होने से उनका भविष्य अंधकार में है।
आपको बता दें कि 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में यूपी पुलिस कांस्टेबल पद की भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा कराई गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ स्क्रीनशॉट के बाद युवा सड़कों पर उतर आए और उन्होंने परीक्षाओं को पूरा कराने की मांग की है। हालांकि मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्व द्वारा ठगी के लिए टेलीग्राम की एडिट सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है। बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ उनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























