हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के भोवापुर में पीआरडी जवान पर बेटे ने फावड़े से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई बहनों को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उसने अपनी बहनों को ही घायल कर दिया। इसके बाद अपने बेटे के अत्याचार से परेशान पिता रविवार को पिलखुवा थाने पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और छानबीन शुरू कर दी है।
मामला रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे का है जब भोवापुर निवासी पीआरडी जवान रामचंद्र सिंह पुत्र भोंडेराम का बड़ा बेटा अचानक आया और रूपयों की मांग करने लगा। जब परिजनों ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो उसने अपने पिता पर फावड़े से हमला करने का प्रयास किया। इसी बीच-बीच बचाव करने आई बेटी गुंजन और कंचन पर भी आरोपी ने वार कर दिया। गुंजन के सिर में काफी ज्यादा चोट आई है। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और न्याय की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























