जैन मुनि के मोक्ष गमन से जैन समाज में शोक की लहर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन सन्त शिरोमणि आचार्य विधासागर जी महाराज के मोक्ष गमन से जैन समाज मे शोक की लहर है।
जैन धर्म के सन्त शिरोमणि आचार्य विधासागर जी महाराज के रविवार प्रातःकाल 2 बजे छत्तीसगढ के डोगरगढ मे मोक्ष गमन से सम्पूर्ण जैन समाज मे शोक की लहर फैल गई। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि आचार्य विधासागर जी महाराज ने गत तीन दिन से आहार, जल का त्याग कर मौन धारण कर णमोकार महामंत्र का जाप कर रहे थे,3 दिन पूर्व ही उन्होंने आचार्य पद त्याग दिया था। महामंत्री अशोक जैन ने कहा कि आचार्य विधासागर जी महाराज ने अपने जीवन का एक एक क्षण तप,त्याग को अपनाते हुए जैन धर्म की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाया, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, संरक्षक सुधीर जैन, प्रमोद जैन, सतीश कुमार जैन, राजेश जैन, नितिन जैन, पुलकित जैन, मनोज जैन, विकास जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन, विनीत जैन, राजीव जैन, आकाश जैन, अर्चित जैन, भावना जैन सहित जैन समाज के भक्तों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
























