हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पहुंचे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कई आरोप भी लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर यहां रखा जाएगा तो आने-जाने में काफी ज्यादा परेशानी होगी। ऐसे में ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर ही लगाया जाए। स्थानीय लोग इतना आग बबूला हो गए कि उन्होंने ट्रांसफार्मर लेकर पहुंची हाइड्रोलिक मशीन के आगे ही लेटकर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी गलत तरीके से आवास विकास के मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है जबकि इसका स्थान कहीं ओर है। यदि ट्रांसफार्मर चौराहे पर लगता है तो आवागमन में काफी ज्यादा असुविधा होगी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जाम की स्थिति बनी रहेगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी सही प्रकार से कार्रवाई करें।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए





























