पिलखुवा निवासी नाई ने गाजियाबाद में पत्नी, बेटी और खुद पर उस्तरे से किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मूल रूप से जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले जावेद ने गाजियाबाद के लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में गृह कलेश के चलते अपनी पत्नी, 3 साल की बेटी और खुद पर उस्तरे से वार किया जिसके बाद जावेद की पत्नी की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी और जावेद की हालत गंभीर बनी हुई है।
जावेद मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है जो कि अपनी पत्नी साबरीन और 3 साल की बेटी हिबा के साथ गाजियाबाद के शिव वाटिका कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। गृह कलेश के चलते शुक्रवार को जावेद ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद किया और अपनी पत्नी पर उस्तरे से हमला कर दिया जिसके बाद उसने अपनी बेटी और खुद पर भी उस्तरे से वार किया। इस दौरान साबरीन की मौत हो गई जबकि जावेद और उसकी बेटी हिबा गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए























