पुलिस के सामने ही नियमों का उल्लंघन करता कार सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस लगातार लोगों को स्टंट न करने व नियमों का पालन करने के लिए जागरुक कर रही है लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है और लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों का मजाक बनाया। चलती कार की छत पर बैठकर युवक ने नियमों का उल्लंघन किया। मामला हापुड़ के तहसील चौराहा का है। जब यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ था। तभी कार सवार व्यक्ति नियमों को दरकिनार कर गाड़ी की छत पर बैठ गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के सामने भी युवक इसी तरह बैठा रहा। ऐसे में देख कर लगता है कि युवक को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























