👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉकों में बरसात के दौरान 60 से अधिक पशुओं की मौत होने का मामला सामने आया था। ऐसे में गलघोंटू, खुरपका, मुंहपका के कारण मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा था। सीवीओ डॉक्टर एनएन शुक्ला ने टीमों के साथ काठीखेड़ा, गांव सलाई समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पाया कि पशुओं की मौत फेफड़ों में संक्रमण यानी निमोनिया के कारण हुई थी। निमोनिया होने पर पशुओं में बुखार 160 से ऊपर पहुंच जाता है। धूप खिलने के बाद अब संक्रमण कम हो गया है। उस बरसात और कोहरे की वजह से पशुओं में संक्रमण फैला था।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700



























