हापुड सीमन (ehapurnews.com): देश के साथ – साथ जनपद हापुड में ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी से जनपद हापुड में भी शुरू हो जाएगी। जनपद हापुड़ के गाँव खेड़ा, नान, अयादनगर, डेहरा रामपुर, पिलखुवा के वार्ड नंबर 11 ,हापुड़ के वार्ड नंबर 18 आदि में यात्रा का शुभारम्भ 12 फरवरी से शुरू होगा। जिला अध्यक्ष नरेश तोमर व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिवाल ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रत्येक गाँव तक पहुँच कर गावों में रहने वाले किसान व मजदूर भाइयों से मिलकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा व गाँव के मंदिरों, शिवालयों की साफ़ सफाई करेंगे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश अनुसार भाजपा की तीसरी बार की सरकार के एजेंडे में रखी जाने वाली ज़रूरतों पर चर्चा करते हुए उन्हें लिख कर के पार्टी तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। जिससे कि उन विषयों को पूरा करने का प्रयास मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार की सरकार कर सकें । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अमृतसर जिला महामंत्री श्यामइंद्र त्यागी पुनीत गोयल जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























