खाटू श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भक्त झूमे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ के तत्वावधान में मंडी पाटिया हापुड़ के खाटू श्याम मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार की रात को मंगल भवन हापुड़ में आयोजित उत्सव में श्री श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया और छप्पन भोग लगाया। बाबा के दरबार में अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई। भजन गायक विशाल शैली व नरेश नरसी ने खाटू श्याम बाबा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया और भक्तों ने देर रात तक आनंद लिया।
गुरुवार को श्री श्याम मंदिर पाटिया पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर श्याम बाबा के प्रति आस्था व्यक्त की। समिति के प्रधान प्रमोद दीवान व सचिव गौरी शंकर आदि ने श्रद्धालुओं का स्वात किया औऱ प्रसाद वितरित किया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























