प्रभा विहार में अवैध बिजनेस काम्प्लैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एचपीडीए भले ही अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान चला रहा है, परंतु बैखौंफ लोग बिना कुछ सोचे समझे अवैध निर्माण व मानकों के विपरीत निर्माण में लगे है।
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक कालोनी है जिसे प्रभा विहार के नाम से जाना जाता है। एचपीडीए के रिकार्ड में यह प्रभा विहार अवैध कालोनी है। अवैध कालोनी एचपीडीए किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं देता है औऱ न ही मानचित्र स्वीकृत करता है।
प्रभा विहार में एक बहुमंजिला बिजनेस काम्प्लैक्स का निर्माण तेजी से चल रहा है। भूतल पर दुकानें तैयार है और शटर आदि लग चुके है। अब प्रथम तल निर्माण शुरु हो गए। भूतल के मुकाबले प्रथम तल पर क्षेत्रफल बढ़ा लिया गया है। निर्माण स्थल पर पार्किंग स्थल आदि की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे आवागमन बाधित होगा। नागरिकों ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























