👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई में एक घर के बाहर खड़ी बाइक के दो पहिए चुरा लिए और फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो बाइक के पहियें गायब देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव सीतादेई निवासी संदीप पुत्र कृष्णपाल की बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी जहां मंगलवार की देर रात चोर आ धमके और उन्होंने बाइक के दोनों पहिए निकाल लिए और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























