गुंडों को बख्शा नहीं जाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर ने जनपद हापुड़ के थाना प्रभारियों के पंच कसते हुए निर्देश दिया कि शराब के धंधेबाजों, जुआरियों, भू माफियों, मजनुंओं तथा अन्य अवैध धंधों में लिप्त लोगों के साथ कोई रियासत न बरती जाए औऱ अभियान चला कर गुंडों को सबक सिखाया जाए।
अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा मंगलवार की रात पुलिस लाइन में जनपद के थाना प्रभारियों व पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। अपर पुलिस महानिदेशक ने लम्बित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने को कहा।
उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्वक व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना पुलिस का लक्ष्य है। इसके लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई करनी है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























