हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में तैनात तहसीलदार स्वाति गुप्ता के गाजियाबाद के कवि नगर स्थित मकान में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। तहसीलदार स्वाति गुप्ता परिजनों के साथ लखनऊ गई हुई थी। चोर मकान में दाखिल हुए जिन्होंने मकान का ताला तोड़ते हुए चार लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली। रविवार को तहसीलदार जब वापस लौटी तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
स्वाति गुप्ता कवि नगर के चिरंजीव विहार सेक्टर 6 में परिजनों के साथ रहती हैं जो कि अपने ससुर राजेश कुमार समेत पूरे परिवार के साथ बुधवार को घर का ताला लगा कर लखनऊ गई थी। जब वह रविवार को वापस लौटी तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा हुआ था जबकि अंदर के कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे जिनके यहां से चोर डेढ़ लाख रुपए की नकदी और ढाई लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर कर ले गए। कवि नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कविनगर के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए जिनकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093






























