हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की की उसकी बेटी नाबालिक है जिसे गांव का ही युवक बहला फुसला कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर बहादुरगढ़ पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक उसकी 17 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। बेटी को काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद पीड़ित पिता ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो परिजनों ने उसके साथ मार पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























