हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के रेलवे स्टेशन के पास लगे रेलवे के बॉक्स में सोमवार को अजगर निकलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच किया जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे का बॉक्स अक्सर खुला रहता है जहां से गुजर रहे लोगों ने रेलवे के बॉक्स पर अजगर को देखा। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811























