हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आर्य कन्या पाठशाला स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का तृतीय दिवस का कार्यक्रम हुआ। जिसमें डॉ० अनीता जायसवाल ने अभिवादन, गीत नाटिका वार्तालाप आदि के माध्यम से संस्कृत भाषा में बोलना सिखाया।
प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा ने संस्कृत भाषा सीखने के लिए छात्राओं को आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण कर्ती कु० दिव्या चौधरी कु० मानसी ने मंच संचालन में सहयोग दिया। सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक संस्कृत भाषा को सीखा। और गीत के माध्यम से संस्कृत भाषा के लिए जागरूक किया।
संस्कृत भाषा, अमृत भाषा । नैव क्लिष्टा न च कठिना ।।
कु० सृष्टि, नंदिनी, आयशा, सलोनी आदि छात्राओं ने संस्कृत वार्तालाप कर अन्य छात्राओं को सीखने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रवक्ता अर्चना गौतम, अपर्णा अग्रवाल, कविता चौधरी आदि शिक्षिकाओं को सहयोग रहा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी अभिषेक, आशीष कुमार, विनीत यादव, रश्मि, मुकुल वर्मा, विशाल, संजय शर्मा आदि का योगदान रहा।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























