हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी व्यक्ति से दो लोगों ने बेटे की नौकरी डाक विभाग में लगवाने का नाम पर एक लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी अंकुर पुत्र शिव कुमार ने गांव बहादुरगढ़ में जन सेवा केंद्र से डाक विभाग में पोस्ट मास्टर ब्रांच के लिए आवेदन किया था। जन सेवा केंद्र का संचालन गांव सेहल निवासी महिपाल करता है और कुछ दिन पहले महिपाल उसके घर पहुंचा जिसने बताया कि गांव नवादा खुर्द निवासी रॉबिन की डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से जान पहचान है और बेटे की नौकरी वह लगवा सकता है। आरोपी की बातों में आकर वह रॉबिन से मिला जिसने नौकरी दिलाने के लिए पांच लाख रुपए मांगे उसने एक लाख रुपए दे दिए और चार लाख नौकरी लगवाने के बाद देने की बात तय हुई लेकिन बेटे की नौकरी नहीं लग सकी। जब पीड़ित ने आरोपियों से पैसे मांगे तो वह आग बबूला हो गया और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिपाल और रॉबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























